देवास में पति के साथ टीवी देख रही थी पत्‍नी, सुबह फंदे पर लटकी मिली

0

देवास। एक विवाहित महिला ने अपने घर पर साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रात में पति और पत्नी साथ में टीवी देख रहे थे। इस दौरान पति सोने चल गया। जब पति अलसुबह उठा तो पत्नी साड़ी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महिला ने आठ साल पहले लव मैरिज किया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजयनगर निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मी गदारिया ने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी बुधवार अलसुबह करीब 3.30 बजे हुई। जब पति बाथरूम जाने के लिए उठा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

औद्योगिक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया। पति राहुल ने बताया कि 8 साल पहले लक्ष्मी से उसने लव मैरिज की थी। शहर के एक मंदिर में शादी की थी। तब से वह लक्ष्मी के साथ संजय नगर में रहता था। राहुल का कहना है कि किसी प्रकार को कई विवाद नहीं हुआ। हां, कभी-कभी बहस होती थी, लेकिन जल्द समझौता हो जाता था। बुधवार को रात हमारे बीच कोई बहस और कोई विवाद नहीं हुआ। लक्ष्मी ने यह कदम क्यों उठाया। मुझे भी समझ नहीं आ रहा है। राहुल देवास की एक कंपनी में काम करता है। अभी तक इनका कोई बच्चा नहीं है। लक्ष्मी की पहली शादी से हुई दो बेटियां है जो उनके साथ ही रहती हैं।

10 साल पहले हुई थी पहली शादी

बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मी की पहली शादी 10 साल पहले जबलपुर के युवक से हुई थी। जो देवास में ही एक कंपनी में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि दोनों बिना तलाक के ही अलग हो गए थे और रिश्ते को खत्म कर लिया था। इसके बाद लक्ष्मी ने लव मैरिज की। वह और उसकी दोनों बेटियां राहुल के साथ ही रहती थीं। लक्ष्मी की एक बेटी की उम्र 8 साल है तो दूसरी बेटी की उम्र 10 वर्ष है। दोनों ही देवास के स्कूल में ही पढ़ाई करती हैं।

पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी

मामले में मर्ग कायम किया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। महिला ने साड़ी से फांसी लगाई है। गले में निशान मिले हैं जो फंदा लगाने की वजह से भी होता है। पूरी स्थिति पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here