मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ती ही जा रही है। 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के मंडला जिले का तापमान देश में सबसे कम रहा। मंडला में रात का तापमान 11। 6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार देश के मैदानी इलाकों में मंडला सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ठंडे जिलों की सूची में मध्य प्रदेश के 6 जिले शामिल हैं।