देश के इन राज्यों में घने कोहरे साथ बढ़ेगी ठंड, बारिश का भी अलर्ट जारी, जानें मौसम पूर्वानुमान

0

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई प्रदेशों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन उत्तर पश्चिम के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट दिया है। आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे हालात रहेंगे। एक विस्तृत बुलेटिन में विभाग मे कई प्रदेशों में वर्षा की भविष्यवाणी की है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी और झारखंड में घना कोहरा छाया रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि 17 जनवरी तक तटीय आंध्र प्रदेश में बरसात की संभावना है। पूर्वी मप्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वर्षा हो सकती है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है

पूर्वोत्तर में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश दर्ज हो सकती है। आईएमडी ने 19 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा की भविष्यवाणी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here