देश के तमाम हिस्सों में चढ़ा पारा, गुजरात और महाराष्ट्र में लू की चेतावनी जारी

0

देश के उत्तरी और मध्य इलाकों में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। तेज धूप के कारण अब तापमान में तेजी से बढ़त देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने अब परेशानी बढ़ानी शुरु कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और मार्च में ही ये 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। वहीं अब कहीं भी बारिश के आसार नहीं है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। महाराष्ट्र में भी तापमान तेजी से चढ़ने लगा है। मुंबई IMD मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख जयंत सरकार ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि बादल साफ रहने और उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और सूखी हवा की वजह से हमने 14-15 मार्च को पालघर, मुंबई, ठाणे जैसे इलाकों में गंभीर हीट-वेव की चेतावनी दी है और 16 मार्च के लिए सिर्फ हीट-वेव की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की मानें तो आसमान साफ होने के चलते मार्च के महीने में ही देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बिहार, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी में दस्तक दे दी है। होली तक के मौसम की बात करें तो मौसम शुष्‍क बना रहेगा और आगे दो से चार दिनों में तीन-चार डिग्री तापमान बढ़ सकता है। देखिये महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनोंं में मौसम की स्थिति और संबंधित चेतावनी :-ADVERTISING

naidunia

उधर गुजरात मौसम विभाग ने भी प्रदेश में लू की चेतावनी जारी की है। MET अहमदाबाद की डायरेक्टर ने बताया कि अगले दो दिनों में गुजरातऔर सौराष्ट्र के इलाके में 1-2 डिग्री तापमान बढ़ेगा और इन इलाकों के लिए लू का येलो एलर्ट जारी किया गया है। अहमदाबाद के आसपास तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here