दोपहर में आसमान में छा रहे काले बादल,2 दिनों से तापमान में महसूस की गई गिरावट !

0

जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में साफ देखा जा रहा है। जहां पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले 2 दिनों से जिले में मौसम शुष्क बना हुआ है ।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण  जहां एक ओर पिछले 2 दिनों से जिले का मौसम सुहाना नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ की शुष्क हवाओं के चलते  जिले वासियों को भीषण चिलचिलाती गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है।

मौसम में आए इस बदलाव के बीच शुक्रवार को नगर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जहां 2 दिन पूर्व नगर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पश्चिमी विक्षोभ की शुष्क हवाओ के कारण 2 दिन बाद शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार से पुनः तापमान में उछाल आने की आशंका जताते हुए पूरे अप्रैल और मई माह में भीषण चिलचिलाती गर्मी लगने ,धूप के थपेड़ो,और गर्म हवाओं के साथ लू चलने की आशंका जताई है।

वहीं मौषम वैज्ञानिकों ने जिले वासियों से इस भीषण गर्मी के बीच धूप में बाहर ना निकलने सहित अन्य समझाइश देते हुए अधिक मात्रा में पानी का सेवन करने और सिर्फ घर में बने पेयजल प्रदार्थो का उपयोग करने की बात कहते हुए बाहर बाजार में बिकने वाले तरल पदार्थ व खाद्य सामग्रियों के सेवन से परहेज करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here