मकर संक्राति पर्व इस बार फिर दो तिथी में मनाया जा रहा है। आज 14 जनवरी को भी इस पर्व को मनाया गया वही 15 जनवरी को भी पर्व मनाया जायेगा। लेकिन बुध्दीजिवयों का कहना है की पर्व आज 8:43 बजे रात्री से प्रारंभ होगा इसमें सूर्योदय 15 जनवरी को है तो वह दिन मनाया जाने की बात कह रहे है। नगर में पर्व की दो तिथी पडऩे के अनुसार कुछ लोग इस मकर संक्रांति पर्व को 14 जनवरी व अधिकांशता लोग 15 जनवरी को पर्व मनायेंगे। ऐसे में देखा गया की 14 जनवरी को गांधी बाल उद्यान, गोटाटोल, रामपायली, लिंगमारा सहित अन्य स्थलों में अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुॅचे।
15 जनवरी का है शुभ मुहूर्त
पंचांग व मान्यता अनुसार हमारे हिंदु द्यर्माबलंबियों के हिसाब से कुछ लोग आज व कुछ लोग 15 जनवरी को यह पर्व मनायेंगे। तिथी के अनुसार शुभ मुर्हूत 14 जनवरी को 8:43 बजे रात्री से प्रारंभ होगा जो सुबह 6:47 बजे तक पुण्यकाल के दौरान मनाया जायेगा वही इसके बाद सामान्य काल प्रारंभ हो जायेगा जो शाम 5:40 बजे तक होगा। इसमें सूर्योदय 15 जनवरी को है तो वह दिन मनाया जाने की बात कह रहे है इस दौरान सभी द्यर्माबलंबियो को भगवान सूर्य की पूजा करने के साथ ही अपने आराध्य देव की पूजा करनी चाहिये। अब पूर्ण रूप से देवी देवता उठ जायेंगे जिससे सभी शुभ कार्य किये जा सकेंगे क्योंकि भगवान ६ माह नींद की शैया में रहते है और ६ माह जागते है। जागृत काल में ही शुभ कार्य किये जाते है।
खूब बिकी पंतग
गौर करने वाली बात है की संक्रांति पर्व के प्रथम दिवस याने १४ जनवरी को बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और नगर में सॅजी पतंग दुकानों से भारी तादाद में पतंग व मांजा खरीदी गया। इस दौरान नगर में किसी भी पतंग दुकान संचालक ने चाईना मांजा अपनी दुकान में नही रखा। बच्चों ने सिर्फ देशी मांजा व धागे से पतंग उड़ाकर अपना शोक पूरा किया।