बालाघाट खैरलांजी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम अतरी में दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से पति पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए ।जिनमें अत्यधिक चोट लगने से घायल जोगीराम पिता किशन पालेवार40 वर्ष और उसकी पत्नी त्रिवेणी पति जोगी राम पालेवार 40 वर्ष दोनों ग्राम बेनी रामपायली निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में अन्य मोटरसाइकिल सवार को भी चोटें आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगीराम अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी करते हैं ।बताया गया है कि 30 मार्च को 3:00 बजे करीब जोगीराम अपनी पत्नी त्रिवेणी के साथ पिपरिया महाराष्ट्र मोटरसाइकिल में अपने घर बेनी जा रहे थे। खैरलांजी से आरम्भा की ओर जाते समय ग्राम अतरी में जोगीराम की मोटरसाइकिल और सामने से आ रही मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में जोगीराम और उसकी पत्नी त्रिवेणी के अलावा अन्य मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया। तीनों घायल को खैरलांजी के अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दुर्घटना में जोगीराम पैर फैक्चर होने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।खैरलांजी से प्राथमिक उपचार के बाद जोगीराम और उसकी पत्नी त्रिवेणी को जिला अस्पताल बालाघाट पर किया गया था। जिला अस्पताल से जोगी राम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।इस दुर्घटना की जांच खैरलांजी पुलिस द्वारा की जा रही है।










































