दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई

0

बालाघाट
ग्रामीण थाना अंतर्गत हट्टा रोड पर मोटरसाइकिल आपस में टकराने से हट्टा थाने में पदस्थ सहायक उपरीक्षक रवन सिंह उइके और अन्य मोटरसाइकिल में सवार राहुल पिता जयचंद राहंगडाले 25 वर्ष ग्राम लोहारा निवासी सहित दो लोग घायल हो गए। रविवार को 1:00 बजे करीब यह जबरदस्त सड़क दुर्घटना ग्राम लिंगा के आगे मजार के पास में हुई। दोनों घायल को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में घायल राहुल राहंगडाले की हालत गंभीर बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक रवन सिंह उइके 51 वर्ष पुलिस थाना हट्टा में पदस्थ है। 5 अप्रैल को 1:00 बजे करीब उप निरीक्षक रवन सिंह उइके शासकीय कार्य से मोटरसाइकिल में हट्टा से बालाघाट की ओर आ रहे थे। और राहुल राहंगडाले लिंगा से अपना काम निपटाना के बाद मोटरसाइकिल में अपने गांव लोहारा जा रहे थे। तभी लिंगा के आगे मजार के पास दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। यह दुर्घटना में सहायक उप निरीक्षक रवन सिंह उइके और राहुल राहंगडाले दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही हट्टा और बालाघाट से डायल 112 पहुंची और दोनों घायल को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया। इस दुर्घटना में राहुल राहंगडाले की हालत गंभीर बताई गई है। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here