जिले के बिरसा थाने की सालेटेकरी पुलिस चौकी क्षेत्र में दमोह रोड पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दोनों मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक घायल हो गए जिनमें गंभीर रूप से घायल युवक की बिरसा के अस्पताल मैं मौत हो गई । मृतक युवक ओमप्रकाश पिता सगेलाल मरार 16 वर्ष ग्राम अचानकपुर निवासी है।
27 फरवरी की शाम को यह दुर्घटना उस समय हुई जब बालक ओमप्रकाश मोटरसाइकिल में दमोह की ओर से अपने गांव अचानकपुर जा रहा था वही दो युवक मोटरसाइकिल में सालेटेकरी से अपने गांव कनिया जा रहे थे। दमोह रोड अचानकपुर और कचनारी के बीच दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दोनों मोटरसाइकिल में सवार तीनों युवक घायल हो गए। तीनों घायल युवक को बिरसा के अस्पताल में भर्ती किया गया।
जहां पर ओमप्रकाश की मौत हो गई। अन्य 2 घायल बालक अशोक पिता रामरतन अहीर 19 वर्ष युगल पिता आत्माराम अहीर 21 वर्ष दोनों युवक ग्राम कनिया चौकी सालेटेकरी निवासी को बिरसा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिरसा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।










































