वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम बोटेझरी में 7 अप्रैल की दोपहर मैं दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार योगेंद्र बिसेन और महेंद्र उइके घायल हो गए। जिसमें महेंद्र उइके को गंभीर चोट आने पर बेहतर उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेन्द्र पिता घनिराम बिसेन 22 वर्ष अमृतटोला बोटेझरी निवासी अपनी मोटरसाइकिल से अपने किसी आवश्यक कार्य से जाने के लिए निकल ही थे कि तभी दूसरी तरफ से महेन्द्र पिता बारेलाल उइके 25 वर्ष आमाटोला बोटेझरी निवासी अपने किसी आवश्यक कार्य से कहीं जा रहा था। तभी बोटेझरी के अमृत टोला में दोनों मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस पर आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर उन्हें उठाया घटना की तत्काल ग्रामीणों के द्वारा घायलों के परिजनों को जानकारी दी गई जिन्होंने स्वयं के वहां से दोनों को सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाकर भर्ती किया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा महेंद्र उइके का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया वहीं योगेंद्र बिसेन का सिविल अस्पताल वारासिवनी में उपचार जारी है।