बालाघाट नगर के वार्ड नंबर 10 रजानगर में दो व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भाभी को जिला और लकड़ी और लोहे के पाइप से मारपीट कर घायल कर दिए 8 फरवरी की शाम 6 बजे करीब यह वारदात घरेलू विवाद के चलते हुई। मारपीट करने से घायल राम रसूल पिता स्व खेमचंद सराठे 38 वर्ष और उसकी पत्नी लक्ष्मी सराठे 37 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 फरवरी को 2 बजे करीब घरेलू विवाद को लेकर रामरसूल सराठे को उसके दोनों भाई दीपक सराठे और झंकारसिंह सराठे ने दुकान में मारपीट किए थे। जिसके बाद राम रसूल सराठे मोटरसाइकिल से अपने घर चला गया था।
जहां पर रामरसूल को उसके दोनों भाई दीपक सराठे और झंकार सिंह सराठे ने जलाऊ लकड़ी और लोहे के पाइप से रामरसूल को मारपीट करने लगे बीच-बचाव करने उसकी पत्नी लक्ष्मी आई तो दोनों ने उसे भी लकड़ी से मारपीट कर दिए ।दीपक सराठे और झंकार द्वारा लकड़ी और पाइप से की गई मारपीट में राम रसूल का दाहिना हाथ टूट गया और लक्ष्मी के सिर में चोट आई। बीच-बचाव के बाद दोनों घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।










































