नगर मुख्यालय के हद्य स्थल बस स्टैण्ड में भाजपाईयों के द्वारा २१ जुलाई की शाम ६ बजे देश की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आतिशबाजी कर एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। विदित हो कि देश के १५ वें राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना गुरूवार की देर शाम में परिणाम आये जिसमें भारतीय जनता पार्टी व एनडीए से द्रौपदी मुर्मू उम्मीद्वार थी जिन्होने ऐतिहासिक जीत हासिल कर देश की राष्ट्रपति बनी है जिससे भाजपाईयों व आदिवासी समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। चर्चा में भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त कर देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है जिससे भाजपाईयों व आदिवासी समाज में हर्ष व्याप्त है साथ ही यह भी बताया कि नगरपालिका बालाघाट में भी भाजपा ने जीत का परचम लहराया है इसलिए इस दो खुशी के कार्यक्रम के अवसर पर लालबर्रा बस स्टैण्ड में आतिशबाजी एवं मिठाईयां बांटकर जीत कर जश्न मनाया गया है और आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया गया है जिससे सभी में हर्ष व्याप्त है। आदिवासी विकास परिषद लालबर्रा सचिव अनिल उइके ने बताया कि भारत देश में प्रथम महिला आदिवासी जो भाजपा सरकार द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद से सुशोभित किया है जो आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है एवं सभी में हर्ष व्याप्त है साथ ही यह भी बताया कि राष्ट्रपति महोदया जी के द्वारा देशहित में अनेकों कार्य किये जायेगें। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रसन्न अवधिया, राजेश गोस्वामी, विकास तिवारी, वीरेंद्र बनवाले, वासुन्दराय ढबाले, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य धनेन्द्र भलावी, पूर्व सरपंच एवं आदिवासी विकास परिषद लालबर्रा सचिव अनिल उइके, कमलेश तिवारी, सपन खोब्रागढ़े, कपिल अवधिया, राजु देशकर, मुकेश देशमुख, रुपचन्द नागेश्वर, शुभम तिवारी, तूफान गुप्ता, अनमोल चौहान, खुमानसिंह ठाकरे, गाँधी राउत, गुलशन नागेश्वर, राज सेन, देवेश सानेकर, संदीप टेम्भरे, मुकेश शर्मा सहित अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।