विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। मूवी को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को अच्छा बिजनेस किया। वह 14 करोड़ रुपए की कमाई की। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में हैं।
द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसने सूर्यवंशी और स्पाइडरमैन के दूसरे सप्ताह के कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म ने 179.85 करोड़ रुपए की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार सूर्यवंशी ने दूसरे हफ्ते में कुल 162.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
तरण आदर्श ने किया ट्वीट
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इन नंबरों को ट्वीट किया। लिखा कि #TheKashmirFiles सेंसेशनल है। दूसरे सप्ताह में महामारी के बाद सबसे अधिक ट्रेंडिंग है। सूर्यवंशी, 83 और स्पाइडरमैन से आगे। शुक्रवार को 19.15 करोड़, शनिवार 24.80 करोड़, रविवार 26.20 करोड़, सोमवार 12.40 करोड़। कुल 179.85 करोड़ का कारोबार अबतक हुआ।
द कश्मीर फाइल्स के बारे में
द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों द्वारा कश्मीर विद्रोह के दौरान सहे गए क्रूर कष्टों की सच्ची कहानी बताती है। यह एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है। द कश्मीर फाइल्स की कास्ट में अनुपम खेर (पुष्करनाथ), मिथुन चक्रवर्ती (ब्रह्म दत्त), दर्शन कुमार (कृष्ण पंडित), पल्लवी जोशी (राधिका मेनन), भाषा सुंबली (श्रद्धा पंडित) और चिन्मय मंडलेकर (फारूक मलिक उर्फ बिट्टा) के किरदार में हैं।