मां दुर्गा की उपासना का पर्व जिले भर में धार्मिक आस्था और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विशेष उपासना की गई वही इस अवसर पर दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ महा आरती का आयोजन किया गया।
वहीं शहर में दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा स्थल पर भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए वहीं शहर में विभिन्न चौक चौराहों में स्थापित की गई मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमाओं के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन पहुंच रहे हैं।