धार्मिक आस्था के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। देवाधिदेव महादेव की शक्ति उपासना का महाशिवरात्री पर्व १५ फ रवरी को नगर सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ आस्था पूर्वक मनाया गया। इस दौरान नगर व क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और भक्तगणों ने मंदिरों में मत्था टेककर विशेष पूजा अर्चना की। पर्व के एक दिन पूर्व से ही मंदिरों में सॉज सज्जा का कार्य चलता रहा और सभी शिव मंदिरों को आकर्षक रंग रोगनकर कर सजाया गया। इस दौरान प्राचीन मंदिरों में जहां शिव मेला लगा वहीं धार्मिक अनुष्ठान भी हुए।

वारा के पशुपतिनाथ शिव पार्वती मंदिर में लगा मेला

ग्राम पंचायत वारा के गोंडीटोला में करीब १२० वर्ष पुराने पशुपतिनाथ शिव पार्वती मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रात:काल भक्तों के द्वारा भगवान शिव का दूध और दही से रूद्राभिषेक किया गया। वहीं हवन पूजन के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद दूर दराज से बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे जिनके द्वारा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया जाता रहा। विदित हो कि भक्तजनों के सहयोग से मंदिर का भव्य निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका कार्य जारी है। यह मंदिर बहुत पुराना है जहां भक्तजनों की आस्था जुड़ी हुई है। उक्त संबंध में आयोजको ने बताया कि पहले मेला मंदिर से लगे खेतो में भरता था। जिसके बाद मंदिर समिति और ग्राम पंचायत के सहयोग से मंदिर के आसपास भरन भरपाई की गई है और मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर मेला भरता है इस दिन प्रात:काल से ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं भार का भी काम किया गया है। पशुपतिनाथ मंदिर में कुण्ड बना हुआ है जिसका पानी कभी कम नही होता है एवं गर्मी के दिनों में क्षेत्र के कुएं सूख जाते है लेकिन उक्त जलकुण्ड कभी नही सूखता है।

बस स्टैण्ड में महाप्रसादी का हुआ वितरण

नगर के हृदय स्थल बस स्टैण्ड में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बस एजेन्ट व दुकानदारों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में स्थित भोलेनाथ की पिण्डी पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद शाम ५ बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें बस स्टैण्ड के व्यापारी सहित यात्रियों ने महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किये। इस अवसर पर मंदिर समिति सहित अन्य भक्तजनो का सराहनीय योगदान रहा।

नगर में महाकाल सेना ने निकाली बाईक रैली

नगर में स्थित जागेश्वर शिवमंदिर मेंं रविवार को प्रात: भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक रुद्राभिषेक कर शिवरात्री पर्व धार्मिक आस्थाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तजनों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं चना, गेंहू, धतुरे का फु ल, अलसी, बेर सहित फ ल चढ़ाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किये। वहीं सुबह १० बजे महाकाल सेना के द्वारा बाईक रैली संगीतमय गीतों के साथ निकाली गई और नगर के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण दिया। समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्री के पावन अवसर पर महाकाल सेना के द्वारा नगर में बाईक रैली निकाली गई। जिसका समापन जागेश्वर शिव मंदिर में किया गया। इस बाईक रैली के माध्यम से नगर वासियों को भोलेनाथ की बारात में शामिल होने की अपील की गई है। शाम ५ बजे जागेश्वर शिव मंदिर से भोलेनाथ की बारात निकली जो नगर का भ्रमण करते हुए पंचमुखी शिव मंदिर पहुंची। जहां भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा जिसके बाद १६ फ रवरी को महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर महाकाल सेना के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

चंदनेश्वर शिव मंदिर में हवन पूजन एवं भण्डारा आज

नगर के वार्ड नं. १२ स्थित चंदन नदी के तट पर बने चंदनेश्वर शिव मंदिर में भी रविवार को भगवान शिव का महाशिवरात्री पर्व आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिन भर मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले भक्तजनों का तांता लगा रहा जिनके द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जहां पर १६ फ रवरी की दोपहर २ बजे हवन पूजा एवं शाम ५ बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। चर्चा में मनोज दांदरे ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्री पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें भगवान शिव का दूध दही से प्रात:काल अभिषेक जिसके बाद लोगों की भीड़ लगी रही । जिन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की जहां सोमवार की दोपहर २ बजे हवन पूजा एवं शाम ५ बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय भक्तजनों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील समिति के पदाधिकारियों ने की है।

पंचमुखी शिव मंदिर मेंं हुआ अभिषेक

नगर पालिका परिषद के सामने स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक बड़ी संख्या पर पहुंचे श्रद्धालु भक्तजनों के द्वारा किया जाता रहा। जहां पर दोपहर में बाबा का रुद्राभिषेक कर श्रृंगार किया गया तत्पश्चात महाआरती कर भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद ग्रहण किया।

वार्ड नं.८ कटंगी रोड़ में बाबा भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक

नगर के वार्ड नं.८ कटंगी रोड़ पर शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर श्रृंगार किया गया। इस दौरान समाजसेवी संजय सिंह कछवाहा ने बताया कि प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी नगर के वार्ड नं. ८ कटंगी रोड़ के शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी राजेश पाठक, समाज सेवी संजय सिंह कछवाहा, निशांत बिसेन, कन्हैयालाल पातरे, आशीष सिंह,अनिल लिल्हारे, सागर देवगडे,सुरज बिसेन, उमा पटले सहित सभी श्रध्दालु भक्तगण मौजूद रहे।

चंदोरी में भजन संध्या का हुआ आयोजन

नगर के वार्ड नंबर ८ चंदोरी स्थित शिव मंदिर में हर्षउल्लास के साथ महाशिवरात्रि उत्सव मनाया गया। जहां पर प्रात: मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना का रुद्राभिषेक के पश्चात हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया इस भजन संध्या में श्वेता शर्मा ग्रुप के द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। जहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा उपस्थित होकर देर शाम तक भजन श्रवण कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही जिन्होंने बारी.बारी से भगवान भोलेनाथ की पूजा कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

नगर स्थित शिव मंदिरों में भी हुई विशेष पूजा

महाशिवरात्री पर्व के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर, वार्ड नं. १ स्थित हिमाचल नगर शिव मंदिर, अमृत नगर शिव मंदिर, वार्ड नं. ३ सम्राट नगर शिव मंदिर, गणेश शिव मंदिर, तहसील कोर्ट स्थित शिव पार्वती मंदिर, मॉ सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर, सिद्ध जाग्रत हनुमान मंदिर जोडा पीपल सहित नगर के अन्य मंदिरों में प्रात:काल से ही शिवभक्तों का हूजूम भोलेनाथ के दर्शनार्थ उमड़ पड़ा। नगर के सभी शिव मंदिरों में प्रात:काल भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। वहीं देर रात्री तक धार्मिक अनुष्ठान व शिव भजन संध्या जैसे कार्यक्रम होते रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, विधायक विवेक पटेल, नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here