- Salman Khan is BADE SAHAB in Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म ‘धुरंधर’ दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही है। रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म ‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकारों को अहम भूमिका में देखा गया। एक तरफ निर्माता फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दर्शकों को अब दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है। ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस मूवी में एक नाम बार-बार लिया गया था, जिसे ‘बड़े साहब’ कहा जा रहा है। हालांकि पहले पार्ट में इस किरदार का खुलासा नहीं हुआ था। मगर इंटरनेट पर अब तस्वीरें सामने आई है उसके मुताबिक ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ का किरदार कोई नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) निभाने जा रहे हैं।
- ‘धुरंधर 2’ में सलमान खान होंगे बड़े साहब!
- Devaimation नाम के एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पिक्स शेयर कर यह दावा किया है कि सलमान खान फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब की भूमिका निभा रहे हैं। इस पोस्ट में यह भी बताया गया है कि जितनी भी पिक्स क्लिक की गई है वो सभी ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग के दौरान मुंबई सेट से ली गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाई-सिक्योरिटी शूटिंग के दौरान लीक हुई इन पिक्स में सलमान खान को अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के साथ बालकनी सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक यह पुष्टि नहीं कि ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब के किरदार में सलमान खान ही नजर आएंगे।
- लोगों को नहीं आ रहा है यकीन
- सलमान खान की इन पिक्स के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने इन पिक्स को Ai बताया है तो कईयों को लग रहा है कि यह फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के सेट की है। अभी तक यह बात पूरी तरह से क्लियर नहीं हुई है कि ये पिक्स किस मूवी की हैं और कहां से लीक हुई है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि ये अभी एडिटेड पिक्स है, एक फोटो में मूंछ है और दूसरे में नहीं।








































