नगर में स्थित श्रीराम मंदिर में 30 मार्च को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: 7 बजे भगवान श्रीराम का श्रृंगार किया गया एवं दोपहर १२ बजे श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। तत्पश्चात महाआरती की गई जिसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस राम जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम भी आयोजित किये गये एवं रात ८ बजे से राम-भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्रीराम के भजन-गीतों की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। पदमेश से चर्चा में राम मंदिर सदस्य राजेन्द्र कोहाड़ ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें सुबह से ही विविध कार्यक्रम हुए जिसके बाद दोपहर १२ बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाकर आरती की गई तत्पश्वात प्रसादी का वितरण किया गया। यह प्राचीन मंदिर है जिस समय वारासिवनी शहर नही बसा था उसके पहले का मंदिर है और जो भी भक्त जन आस्था के साथ भगवान के दरबार में माथा टेकते है तो उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इस अवसर पर राम मंदिर सदस्य सहित गणमान्य नागरीको का सराहनीय योगदान रहा। जहां पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने उपस्थिति दर्ज करा कर भगवान श्री राम का आशीर्वाद ग्रहण किया।