दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सत्र में एक नई जर्सी में नजर आयेगी। कैपिटल्स ने इस नई जर्सी को लांच कर दिया है। कैपिटल्स की टीम ने अपनी इस नई जर्सी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। कैपिटल्स की नई जर्सी सबसे पहले टीम के एक प्रशंसक को दी गयी। नई जर्सी के लांच किये जाने के अवसर पर टीम के अंतरिम मुख्य कार्यकारी विनोद बिष्ट ने कहा कि यह आईपीएल का एक नया सीजन है और हम अपने खिलाड़ियों को इस नई जर्सी में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारी टीम के प्रशंसकों के लिए यह गौरव का पल है। इसलिए हमें हर स्तर पर उन्हें अपनी यात्रा में शामिल करना होगा।
कैपिटल्स की इस नई जर्सी में लाल और नीले रंग के बराबर डैश बने हैं। नई जर्सी युवा और जीवंत ऊर्जा को दिखाती है। इसमें लाल टीम मैदान में साहस का प्रतीक है, वहीं नीला रंग संतुलन और संयम का प्रतीक है। वहीं बाघ कैपिटल्स के लोगो का एक आंतरिक हिस्सा है। यह बड़ा और साहसी है क्योंकि टीम फिर से मुकाबले के लिए तैयार है।
आईपीएल के इस सत्र की शुरूआत 26 मार्च से होगी। इसमें दिल्ली की टीम को अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलना है।








































