नए जमाने की सर्कस में 80 के दशक का टच:विलेन्स भी नजर आए पुराने अंदाज में, फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार के पास हैं जादुई ताकतें

0

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर 2 दिसंबर को आउट होगा। उससे पहले दैनिक भास्‍कर को कई खास जानकारियां हासिल हुई हैं। फिल्‍म से जुड़े टॉप एग्जीक्यूटिव ने इस बारे में बताया, ‘कहने को इस कहानी के लिए रोहित शेट्टी ने संजीव कुमार की ‘अंगूर’ के राइट्स लिए हुए हैं, हालांकि इसमें उन्‍होंने काफी चेंजेस किए हैं। उन्‍होंने इसमें उस फिल्‍म के मुकाबले 6 नए किरदार जोड़े हैं।’

फिल्म में होगा रणवीर का डबल रोल

सूत्र ने आगे कहा, ‘यहां रणवीर सिंह का डबल रोल है। रोहित शेट्टी ने अपने किरदारों के जरिए दुनिया भर से गुम हो रही सर्कस संस्‍कृति को वापस लाने की कोशिश की है। 100 से ज्यादा ट्रेंड जिम्‍नास्‍ट और एक्रोबैट्स यूज हुए हैं। साथ ही लोगों के जीवन से गायब होती जा रही है फैमिली वैल्यूज पर भी एक टेक लिया है।’

रणवीर सिंह के किरदार के पास जादुई ताकतें भी हैं

सूत्रों ने कहा, ‘इसमें दर्शकों को 80 के दशक में ले जाने के लिए ढेर सारे तत्‍व फिल्‍म में हैं। किरदारों की हेयर स्‍टाइल से लेकर उनके कॉस्ट्यूम और डायलॉग सब उस जमाने के कलाकारों के अंदाज से मिलते जुलते रखे गए हैं। डायलॉग की रफ्तार कम रखी गई है। कहीं किसी का कोई स्‍पाइक नहीं है। रणवीर सिंह के किरदार के पास जादुई ताकतें भी हैं। एक भाई को चोट लगती है तो दूसरे को दर्द होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here