नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं शुरू

0

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल नवंबर 2022 में समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है, कि इनके कार्यकाल में कोई वृद्धि नहीं होगी। ऐसी स्थिति में नए मुख्य सचिव के रूप में अधिकारियों के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है।
मुख्य सचिव के पद पर अनुराग जैन को महत्वपूर्ण दावेदार माना जा रहा है। वह पहले भी मुख्यमंत्री के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं। उनकी निर्णय लेने की क्षमता तथा ईमानदारी से मुख्यमंत्री प्रभावित हैं। यदि वह मध्यप्रदेश वापस आने के लिए तैयार होंगे। तो उनका मुख्य सचिव बनना तय है।
दूसरे क्रम पर अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान है। वह भी मुख्यमंत्री के काफी करीब हैं। यदि अनुराग जैन दिल्ली से वापस नहीं आते हैं, तो ऐसी स्थिति में मोहम्मद सुलेमान मुख्य सचिव पद के सशक्त दावेदार हैं। इन्हें मुख्यमंत्री पसंद करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में मुस्लिमों को महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने की परंपरा देखने को नहीं मिलती है। जिसके कारण मोहम्मद सुलेमान का दावा मजबूत होते हुए भी धार्मिक समीकरणों से कमजोर पड़ रहा है।
1987 बैच के अधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अजय तिर्की केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर हैं। इनके लौटने की संभावनाएं बहुत कम जताई जा रही हैं। इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त नहीं है। इनका कार्यकाल भी कम समय का है।ऐसी स्थिति में मुख्य सचिव पद के लिए अनुराग जैन और मोहम्मद सुलेमान को ही महत्वपूर्ण दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here