नए साल में पुतिन पर हमला, ट्रम्प को घेरेगी रहस्यमयी बीमारी, पढ़िए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

0

साल 2020 खत्म हो रहा है। हर कोई इस उम्मीद के साथ नए साल में प्रवेश कर रहा है कि अब तब कुछ अच्छा होगा, लेकिन बुल्गारिया में जन्मी ब्लाइंड भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा (Baba Vanga) की भविष्यवाणी तो अच्छे संकेत नहीं दे रही है। Baba Vanga ने साल 2021 के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि यह साल भी दुनिया के लिए बहुत बुरा रहेगा। भारी तबाही मचेगी। अज्ञात बीमारियां इन्सानों को अपना शिकार बनाएंगी। हालांकि Baba Vanga की भविष्याणियों में सबसे अच्छी बात यह कही गई है कि साल 2021 में दुनिया को कैंसर का इलाज मिल जाएगा। बता दें, Baba Vanga ने 100 से अधिक भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से अधिकांश सच निकली हैं। दुनिया में उन्हें ‘नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से जाना जाता है। पढ़िए साल 2021 के लिए क्या हैं Baba Vanga की Predictions

Baba Vanga ने एक विचित्र दावा किया था कि नए साल में धरती पर ड्रेगन का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा थाकि एक मजबूत ड्रेगन मानवता को जब्त कर लेगा। तीनों दिग्गज एकजुट होंगे। कुछ लोगों के पास लाल धन होगा। मैं 100, 5 और कई शून्य संख्या देख रही हूं।

बाबा वेन्गा की नजर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए नया साल बहुत बुरा रहने वाला है। बकौल बाबा वेन्गा, ट्र्म्प को अज्ञात बीमारी घेर लेगी। इस रहस्यमयी बीमारी के कारण उनकी सुनने की क्षमता खत्म हो जाएगी और उन्हें दिमागी आघात पहुंचेगी।

यूरोप की अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या का प्रयास किया जाएगा। पुतिन की हत्या का प्रयास उनके ही देश में से किया जाएगा। इस्लामिक कट्टरपंथी यूरोप के देशों पर हमला करेंगे। बाबा वेन्गा ने दावा किया था कि अगले 200 साल के भीतर इंसानों एलियंस से संपर्क बना लेगा और दूसरे ग्रह पर जीवन संभव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here