नगर के वार्ड नंबर 13 बूढ़ी में में चली चाकू

0

नगर के वार्ड नंबर 13 बूढ़ी साईं मंदिर के पास रहने वाले तहसील कार्यालय के क्लर्क बसंत कुमार निकोस को उसके पड़ोसी ने पेट में चाकू से मारकर घायल कर दिया। 2 सितंबर की रात्रि 9:30 बजे करीब यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई। घायल बसंत कुमार निकोसे 60 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है वही इस व्यक्ति के पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या करने का प्रयास करने के आरोप में उसके पड़ोसी वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक तिलकचंद देशराज 50 वर्ष को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट नगर के वार्ड नंबर 13 बूढ़ी साईं मंदिर के पास रहने वाले बसंत कुमार निकोसे तहसील कार्यालय वारासिवनी में क्लर्क के पद पर पदस्थ है। और तिलकचंद देशराज वन परीक्षेत्र हट्टा में परिक्षेत्र सहायक के पद पर पदस्थ है।
बताया गया है कि बसंत कुमार निकोसे और तिलकचंद देशराज के बीच आपसी रंजिश बनी हुई थी।
2 सितंबर की रात्रि 9:30 बजे करीब तिलकचंद देशराज अपने घर के सामने खड़े होकर बसंत कुमार निकोसे को गाली गुप्तार कर रहा था। तब बसंत कुमार निकोसे उसे समझाने उसके घर गया और बसंत कुमार ने तिलक चंद देशराज को समझाते हुये उसे गालियां देने से मना किया। तभी तिलकचंद देशराज ने अपने घर के अंदर से एक लोहे का चाकू लाया। उस समय बसंत कुमार निकोसे, तिलकचंद देशराज के घर के पोर्च में खड़ा था। तभी तिलक चंद देशराज नेआवेश में आकर बसंत कुमार को जान से मारने की नियत से उसके पेट में बायीं तरफ चाकू मारा चाकू का वार पेट मे लगने से बसंत कुमार के पेट से अत्यधिक खून निकलने लगा। बीच-बचाव के बाद घायल बसंत कुमार को मोहल्ले के लोगों ने शासकीय अस्पताल बालाघाट ले जाकर भर्ती किए । कोतवाली में इस घटना की सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद मेश्राम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बसंत कुमार के कथन लिए जिसके बाद इस मामले में बसंत कुमार की हत्या का प्रयास करने के आरोप में तिलक चंद देशराज के विरुद्ध धारा 294 307 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। घायल बसंत कुमार को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तिलकचंद देशराज पिता धुपचंद देशराज 50 वर्ष वार्ड नंबर 13 बूढ़ी बालाघाट निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here