ग्राम पंचायत वारा अंर्तगत आने वाले शिवधाम मोहल्ले की पुलिया के नजदीक रहने वाले रहवासी कच्ची सड़क में हुये बड़े बड़े गड्डों से काफी परेशान नजर आ रहे है। रहवासियों का कहना है कि आये दिन नहर के बाजू में रहने वाले हम लोग तो अपना सफर काफी मुश्किल से कर रहे है लेकिन जो बाहरी लोग है वो कई बार अपने टुव्हीलर वाहन सहित नहर में गिर जाते है। जिन्हे बचाने के लिये उन्हे नहर में कूदकर अपनी जान जोखिम में डालकर उनकी जान तक बचानी पड़ रही है। ऐसे में ग्राम पंचायत वारा सड़क का निर्माण करवा दे तो तो यह उन्होने के लिये सौगात होगी। हालांकि रहवासियों का कहना है कि यह सड़क शिवधाम व वार्ड नं.३ को सीधे जोडऩे वाला मार्ग है जहां शिवधाम पुलिया तक तो सीसी रोड है वही वार्ड नं.३ की सरहद तक भी सीसी रोड़ का निर्माण नपा ने किया है। लेकिन करीब सौ मीटर का जो हिस्सा ग्राम पंचायत वारा अंर्तगत आता है उस पर सड़क की नितांत आवश्यकता है।
सड़क निर्माण के लिये वारा पंचायत करे पहल – संजय साकरे
पद्मेश को जानकारी देते हुये इस मार्ग के समीप रहने वाले संजय साकरे ने बताया कि हम लोग ठीक वार्ड नं.३ के नजदीक रहते है। लेकिन यह भाग शिवधाम वारा पंचायत अंर्तगत आता है। हमारे घर के सामने कच्ची सड़क है जिसमें बड़े बड़े गड्डे हो गये है। साथ ही बाजू से बड़ी नहर बह रही है जो अपने पूरे सबाब पर है। ऐसे में हम लोग मार्ग से गुजरने के दौरान काफी एहतियात बरतते है। लेकिन इस मार्ग का उपयोग करने वाले नये लोगों को इस बात का ध्यान नही है। वे अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
महिला गिरी नहर में
श्री साकरे ने बताया की बीते दिवस एक महिला जो अपने पति के साथ दुर्गा देखने जा रही थी। उनकी मोटर साईकिल अनियत्रिंत हो गई। जिससे महिला नहर में गिर गई। जिसे तुरंत मेरे द्वारा व कुछ अन्य लोगों ने नहर में करीब १०० मीटर दूर जाकर उस महिला को रेस्क्यू कर निकाला गया।
सड़क निर्माण के लिये लिया गया प्रस्ताव – सरपंच
इस संबंध में जब ग्राम सरपंच सूर्यभान सिंह पुसाम ने दूरभाष पर बताया कि २ अक्टूबर को हमने उक्त मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव लिया है। जिसमें ऐरीकेशन की अनुमति जरूरी है। जिसे अनुमति के लिये पंचायत द्वारा पत्र लिखा जा रहा है। मुझे भी सूचना मिली थी एक महिला व एक लड़की सड़क में गड्डे में उनकी टुव्हीलर जाने से वे अनियङ्क्षत्रत होकर गिरे है। हमने गांधी जयंती के अवसर पर सभी पंचों के साथ यह निर्णय लिया है कि इस मार्ग का शीघ्र निर्माण करवाया जायेगा।
ग्राम पंचायतों को पत्र लिखेंगें – जिला सीईओं
वही जिला पंचायत सीईओं विवेक कुमार ने दूरभाष पर पद्मेश को बताया कि आपने मेरे संज्ञान में यह मामला लाकर जनहित का मुद्दा उठाया है। हम नगर से सटी सभी ग्राम पंचायतों को इस संबंध में पत्र जारी कर जहां जहां कच्ची सड़क है और वो नगर मुख्यालय को जोड़ती है उनके निर्माण कार्य करवाये जाने के लिये पत्र जारी करेंगें ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी का निदान किया जा सके।










































