नगर पालिका के लिए बकाया टैक्स वसूलना बना सिरदर्द

0

नगर पालिका बालाघाट के लिए बकाया टैक्स वसूलना टेढ़ी खीर हो गई है, नगरपालिका का 11 करोड रुपए टैक्स बकाया है जिसकी वसूली नहीं हो पाने के कारण नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर पालिका बालाघाट द्वारा बकाया टैक्स वसूलने के लिए कई प्रकार के प्रयोग करते हुए टैक्स वसूलने का प्रयास किया गया लेकिन परिणाम सार्थक नहीं निकले।

नगर पालिका सीएमओ द्वारा शुक्रवार को राजस्व विभाग अमले की विशेष बैठक ली गई और बकाया टैक्स वसूलने के संबंध में मैदानी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए।

नगर पालिका सीएमओ द्वारा अपने अमले को निर्देशित करते हुए बताया गया कि जितने भी बकायादार है उनको बकाया टैक्स जमा करने के संबंध में जानकारी दें, इसके बावजूद भी बकाया टैक्स जमा नहीं करते हैं। वही पार्षदों का कहना है कि बकाया टैक्स जमा होना या नहीं होना अलग बात है इसके लिए नगर के विकास कार्य प्रभावित हो यह उचित नहीं है। नगर पालिका में पर्याप्त अमला है इसके बावजूद भी अगर बकाया टैक्स जमा नहीं हो रहा है तो यह नगरपालिका की कमजोरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here