नगर पालिका परिषद वारासिवनी के राजस्व हाल में 10 अगस्त को श्रावण मास के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह पाठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे सहित अन्य पार्षदों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें विधि विधान से भगवान राम लक्ष्मण माता सीता हनुमान की पूजा अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का वाचन प्रारंभ किया गया। जहां पर रामदिवाने ग्रुप के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई। जिसके बाद भजन कीर्तन कर महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन कर महाप्रसादी के रूप में विशाल भंडारा वितरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता दांदरे ने बताया कि प्रतिवर्ष नगर पालिका में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है इस कड़ी में इस वर्ष भी श्रावण मास के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का संगीतमय वाचन और श्रवण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य नागरिक ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ अर्जित किया वही भगवान सीताराम एवं हनुमान जी से नगर सहित क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि बनाए रखना की कामना की गई। इस अवसर पर नगर पालिका पार्षद अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।