गुरुग्राम स्थित जीडी गोयनका विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान एवं हॉस्टल में डराने धमकाने एवं प्रताड़ित किए जाने से,60 नाइजीरिया के छात्रों ने गुरुग्राम और हॉस्टल छोड़ दिया है। इन छात्रों का कहना है कि उनकी जान को खतरा है।
हॉस्टल और खेल मैदान में पिछले दिनों जय श्री राम का नारा लगाकर एक भीड़ आई थी। उसने छात्रों को नमाज पढ़ने पर डराया, धमकाया और वहां से भगा दिया था। भारी संख्या में आए प्रदर्शनकारियों द्वारा श्री राम के नारे लगाने के साथ ही जिस तरीके से उन्हें डराया और धमकाया गया। उसके तुरंत बाद नाइजीरिया के छात्र गुरुग्राम छोड़कर दिल्ली चले गए। इन छात्रों ने नाइजीरिया के दूतावास के हस्तक्षेप करने की मांग की है। यह सभी छात्र बुरी तरह से डरे हुए हैं।










































