शहर की नवीन मंडी धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों से व्यापारी और किसान परेशान हैं। बावजूद इसके न तो मंडी के भारसाधक एसडीएम राजेश मेहता इस ओर ध्यान दे रहे हैं और ना ही मंडी सचिव, जिससे अनाज व्यापारियों सहित मंडी पहुंचने वाले किसानों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में ठेकेदार द्वारा जो
गंजबासौदा(नवदुनिया न्यूज)। शहर की नवीन मंडी धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों से व्यापारी और किसान परेशान हैं। बावजूद इसके न तो मंडी के भारसाधक एसडीएम राजेश मेहता इस ओर ध्यान दे रहे हैं और ना ही मंडी सचिव, जिससे अनाज व्यापारियों सहित मंडी पहुंचने वाले किसानों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी परिसर में ठेकेदार द्वारा जो सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उनसे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परिसर के अंदर आधी-अधूरी पड़ीं सड़कें परेशानी का सबक बन गई हैं। सड़क निर्माण में लगा ठेकेदार लापरवाह बना हुआ है। यही वजह है कि अधिकांश व्यापारी नवीन मंडी में जाना ही नहीं चाहते हैं और पहुंच गए हैं वो नवीन मंडी पहुंचकर परेशान हो रहे हैं। मंडी के मुख्य गेट पर ठेकेदार द्वारा अभी पूरा काम नहीं किया गया है, जिससे यहां गेहूं से भरी ट्रॉली पलटने का डर बना रहता है।
-अधूरी पड़ी सड़कें, उड़ी धूल के गुब्बार
मंडी परिसर के अंदर ठेकेदार द्वारा जो सड़कें बनाई जा रही हैं उनका निर्माण आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। कुछ स्थानों पर तो सड़क बनी ही नहीं है, जिससे परिसर में चारों तरफ धूल के गुबार उड़ते दिखाई देते हैं। ठेकेदार पर कोई जोर नहीं चल रहा है, जिससे सड़क निर्माण कार्य में लगा ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम को अंजाम दे रहा है। मसला जो भी हो, लेकिन इन सबकी लापरवारियों का खामियाजा किसान और अनाज व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।
-निर्माणाधीन सड़कों की नहीं हो रही तराई
ठेकेदार द्वारा जो सीसी रोड बनाई जा रही है उसमें घटिया क्वालिटी की गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। वहीं सड़क की साइडें भरने के लिए मिट्टी मिला कोपरा डाला जा रहा है। इतना ही नहीं जो सीसी सड़क बन रहीं हैं उनकी सही तरीके से तराई भी नहीं हो पा रही है। गर्मी का मौसम चल रहा है ऐसे में यदि सड़क की तराई नहीं की गई तो सड़कों में दरारें आ जाएगी। कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर ठेकेदार जो स्लेब डाला गया है उससे ट्रॉलियों के पलटने का डर बना हुआ है। इतना नहीं ठेकेदार द्वारा मुख्य गेट के कुछ हिस्से में ही कंक्रीट का स्लेब डाला है। बाकी हिस्से को उसी हालत में छोड़ दिया गया है। वहीं सड़क की तरफ स्लेब की ऊंचाई अधिक कर दी है, जिससे सड़क हादसे का डर बना हुआ है, लेकिन इस ओर सचिव द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इनका कहना……..
मंडी परिसर में जो सड़क का निर्माण कार्य जलद करने के निर्देश संबंधित निर्माण कंपनी के ठेकेदार को दिए गए हैं। जिससे की परिसर की सभी सड़कों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।
– सुधीर शिवहरे, मंडी सचिव गंजबासौदा।










































