एक युवक से की मारपीट तो महिला से मारपीट कर मंगलसूत्र तोड़कर फेंका

0

भरवेली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भंडार कुआं में एक शख्स ने उधम मचाते हुए एक युवक को मारपीट और दांत से काटकर घायल कर दिया गया। वहीं बचाव करने आई एक महिला ने इस शख्स पर उसे मारपीट कर गले से मंगलसूत्र तोड़ने का आरोप लगाई। मारपीट और दांत से काटने से घायल युवक रामकिशोर पिता चुन्नीलाल मड़ावी 30 वर्ष ग्राम भंडारकुआं निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकिशोर ग्राम रट्टा के रामचंद्र दमाहे के घर ट्रैक्टर ड्राइवर है। शुक्रवार की रात में भंडार कुआं में जयसिंह कुड़पे के घर शादी थी। रात्रि में रामकिशोर अपने परिवार के साथ शादी में गया हुआ था रात कभी 12:00 बजे इसी ग्राम का एक व्यक्ति प्रकाश परते किसी को मारने के लिए अपने गांव के सावनलाल मड़ावी की खेत बाड़ी में लगे टट्टे को उखाड़ रहा था। सावनलाल के मना करने पर प्रकाश उसे ही गालियां देते हुए मारपीट कर रहा था इसी समय रामकिशोर शादी से लौट रहा था। जिसने प्रकाश की इस हरकत को देखा और वह बीच बचाव करने के लिए गया तभी प्रकाश ने उसे हाथ भुसो से मारपीट कर खेत में पटक दिया और उसके वोट को दांत से काट दिया। तब सावनलाल की बेटी संजू उइके रामकिशोर को बचाने दौड़ी तब प्रकाश ने उसे भी मारपीट कर उसके गले का मंगलसूत्र तोड़ कर कही फेक दिया। बीच बचाव करने आए अन्य लोगों से भी प्रकाश ने मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दे दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल112 मौके पर पहुंची तब प्रकाश वहा से अपराध हो गया। डायल 112 से घायल रामकिशोर को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये। जिला अस्पताल पुलिस ने रामकिशोर का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु घटनास्थल से संबंधित पुलिस थाना भरवेली भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here