नव वर्ष के पावन अवसर पर इस वर्ष ग्राम पंचायत भरवेली के श्री राम मंदिर हाल में श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। महिला मंडल भरवेली द्वारा आयोजित दस दिवसीय आयोजन के दौरान रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत नव वर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी को कलश यात्रा, देव पूजन, स्थापना और कथा आरंभ के साथ की गई। जहा आज बुधवार 4 जनवरी को कथा वाचक वृंदावन से आए महाराज श्री वैष्णवाचार्य पुष्पेंद्र जी महाराज द्वारा रूद्र संहिता, सृष्टि का वर्णन कथा का वाचन किया गया। बताया जा रहा है कि 9 दिनों तक रोजाना श्री शिव महापुराण कथा का वाचन कर दसवे दिन आगामी मंगलवार को व्यास पूजा, पुराण पूजा, ब्राह्मण पूजा, हवन पूर्णाहुति, महाप्रसाद और विशाल भंडारा का आयोजन कर श्री राम मंदिर में आयोजित इन 10 दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया जाएगा ।










































