ग्राम पंचायत टेंगनीकला की नशा मुक्ति महिला व पुरूष समिति के द्वारा ग्राम को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत समिति की महिलाएं व पुरूषों के द्वारा गांव में घुमकर शराब बेचने वालों को समझाईश दी जा रही है कि शराब का विक्रय न करे उसके बावजूद कुछ लोग शराब का विक्रय कर रहे है जिससे ग्रामीणजनों में आक्रोश व्याप्त है। २५ मार्च को नशा मुक्ति समिति की महिला व पुरूषों ने एक व्यक्ति को टेंगनीकला के अंशुल हुमनेकर के घर से शराब लेते हुए पकड़ लिया एवं अंशुल फरार हो गया जिसके बाद सभी महिलाएं व ग्रामीणजन शराब लेने वाले व्यक्ति को पकड़कर थाना लाकर पुलिस के हवाले किया और ग्राम में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले अंशुल पर कार्यवाही करने की मांग की एवं मांगे पूरी नही होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। आपकों बता दे कि ग्राम पंचायत टेंगनीकला में अवैध रूप से शराब का विक्रय होने के कारण आसपास के ग्रामीण शराब पीने के लिए आते थे जिसके कारण ग्राम का माहौल खराब होने के साथ ही महिला व बच्चों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए ग्राम को नशा मुक्त बनाने के लिए गत दिवस पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में महिला एवं पुरूष नशा मुक्ति समिति का गठन किया गया है और रात व दिन के समय महिला व पुरूष ग्राम में घुमकर शराब विक्रय करने वाले लोगों को समझाईश दे रहे है कि शराब का विक्रय न करें एवं शराब पीकर वाद-विवाद करने वाले व विक्रय करने वालों पर पुलिस कार्यवाही की जायेगी बावजूद उसके कुछ लोग शराब का अवैध रूप से विक्रय कर रहे है जिससे ग्रामीणजन में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम में अवैध रूप से शराब विक्रय पर प्रतिबंध होने के बाद भी २५ मार्च को अंशुल हुमनेकर के द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा था जिसकी जानकारी लगने के बाद नशा मुक्ति समिति की महिलाएं उनके घर पहुंची तो अंशुल भाग गया परन्तु एक व्यक्ति को शराब लेते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद सभी महिलाएं व ग्रामीण थाना आये और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले अंशुल हुमनेकर पर दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है एवं मांगे पूरी नही होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
दूरभाष पर चर्चा में प्रभारी थाना प्रभारी विजयसिंह बघेल ने बताया कि ग्राम पंचायत टेंगनीकला के नशा मुक्ति समिति की महिला व ग्रामीणजनों ने ग्राम में अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही करने लिखित शिकायत की है, शिकायत की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।










































