नगर से लगे ग्राम सरेखा में एक युवक ने नशे की हालत में स्वयं के गले में ब्लैड मार ली जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां युवक की बहन और उसके जीजा ने एंबुलेंस 108 के माध्यम से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला होशंगाबाद सिलासी थाना बाबर्ड निवासी 25 वर्षीय उमेश मरकाम अपनी बहन शिवानी धुर्वे और जीजा राजा धुर्वे के साथ सरेखा में रहता है उमेश शराब पीने का आदी है जो शनिवार की रात शराब के नशे में घर आया और अज्ञात कारणों के चलते उसने स्वयं के गले में ब्लैड मारकर स्वयं को घायल कर लिया।
मामले की जानकारी मिलते ही बहन शिवानी और जीजा राजा धुर्वे ने 108 की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है बताया जा रहा है कि घायल उमेश बात नही कर पा रहा है। जिंसने स्वयं के गले मे ब्लैड मारकर अपने आप को घायल किया है ऐसी जानकारी बहन शिवानी ने पुलिस को दी है। हालांकि ऐसा उसने क्यो किया फ़िलहाल इसकी पुष्टि नही हो पाई है।