नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी वृद्ध मां को बांस के डंडे से मारपीट कर किया घायल

0

हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कोहकाडिबर में एक कपूत ने अपने वृद्ध मां को बांस के डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला श्रीमती रेणुका बाई पति भाऊलाल नगपुरे 55 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि सीताराम नागपुरे रेणुका बाई का इकलौता बेटा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेणुका के पति की दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके परिवार में एक बेटा सीताराम नगपुरे बहू दुर्गा नगपुरे और छोटे-छोटे एक नातन और एक नाती है। बताया गया है कि रेणुका भाई अपने बेटे सीताराम के साथ खेती किसानी करती है ।यह भी बताया गया है कि सीताराम नगपुरे शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी दुर्गा को मारपीट और मां रेणुका को परेशान करते रहता है। 9 नवंबर की शाम 5:00 बजे करीब जब रेणुका बाई अपनी बहू दुर्गा नगपुरे के साथ घर में थी तभी उसका बेटा सीताराम शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी दुर्गा नगपुरे को गाली गुप्तार कर उसे घर से निकल जाने के लिए बोला और वह पत्नी दुर्गा नगपुरे को मारपीट करने लगा था तभी रेणुका बाई अपनी बहू दुर्गा का बीच-बचाव करने दौड़ी थी। सीताराम ने बीच बचाव करने आई अपनी मां रेणुका को बांस के डंडे से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने आई पत्नी दुर्गा को भी मारपीट किया। बताया गया कि सीताराम द्वारा बांस के डंडे से की गई मारपीट से रेणुका के सिर हाथ पैर कमर में चोटें आई। बीच बचाओ रेणुका के जेठ रतननगपुरे के परिवार वालों द्वारा किया गया। बताया गया है कि रात में रेणुका बाई अपनी बहू दुर्गाऔर दोनों नाती के साथ अपने जेठ के यहां रुके थे।10 नवंबर को सुबह दोनों सास बहू रिपोर्ट करने के लिए हट्टा थाना पहुंचे। हट्टा पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद रेणुका और उसकी बहु दुर्गा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहां पर अधिक चोट लगने से घायल रेणुका बाई को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले की जांच हट्टा पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here