नशे में धुत बुजुर्ग किसान ने किया कीटनाशक का सेवन

0

शराब के नशे में धुत एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसकी तबीयत खराब होने पर उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग किसान का नाम थाना किरनापुर ग्राम किन्ही चतुरटोला निवासी 65 वर्षीय सूरज पिता चिखलूलाल तुरकर बताया गया है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्ही चतुरटोला निवासी सूरज लाल तुरकर की दो बेटियां और एक पुत्र है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटियां अपने अपने ससुराल में रहती है। जबकि पुत्र नरेंद्र अपनी बीवी, बच्चों के साथ नागपुर में रहता है। वहीं सूरज और उसकी पत्नी पार्वती बाई चतुरटोला में रहती है। जहां सूरत खेती-बाड़ी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बताया जा रहा है कि सूरज शराब पीने का आदी है, जो शराब के नशे में धुत होकर बीती शाम करीब 4 बजे घर आया था। जहां कुछ देर रुकने के बाद वह किसी काम से खेत चले गया था। जहां खेत में रखी कीटनाशक दवा का उसने सेवन कर लिया। जिससे उसे उल्टियां होने लगी, चक्कर आने लगे और तबीयत खराब हो गई ।जहा पूछने पर उसने अपनी पत्नी पार्वती बाई को कीटनाशक दवा का सेवन करने की बात बताई। जिस पर पत्नी पार्वती बाई ने अपने दामाद मोहनीश कटरे को बुलाकर, 108 एंबुलेंस की मदद से पति सूरज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here