नशे में धुत युवक रेलवे पटरी के बीच में सोया, युवक के ऊपर से निकला इंजन, बाल-बाल बची जान !

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।धुरेड़ी पर्व पर लामता रेलवे स्टेशन परिसर के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया,जब शराब के नशे में धुत एक युवक रेलवे की पटरी पर लेट गया और उसके ऊपर से ट्रेन का इंजन गुजर गया।उधर नशे में युवक के रेलवे पटरी के नीचे दिखाई देने के बाद जबलपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चालक ने युवक को बचाने ट्रेन का ब्रेक लगाया लेकिन तब तक युवक के ऊपर से इंजन चला गया था। हालांकि इससे युवक के पीठ पर चोट के निशान है लेकिन, वह बाल-बाल बच गया। नशे में धुत उक्त युवक युवक नाम ग्राम कुम्हारी निवासी कमलेश नागेश्वर बताया गया है, जिसे उपचार के लिए लामता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक का लामता अस्पताल में चल रहा उपचार
उधर पटरी पर सोए युवक के ऊपर से इंजन गुजरने के बाद ट्रेन रुकने पर मालगाडी के चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को पटरी के बीच से निकालकर साईड में किया। जिसके बाद ट्रेन को लामता स्टेशन में खड़ी कर स्टेशन मास्टर को मामले की सूचना दी गई। उधर चालक से मिली उक्त सूचना पर स्टेशन मास्टर, ट्रेन चालक और रेलवे कर्मी, घटनास्थल पहुंचे और युवक को वहां से स्टेशन लाया गया। जिसके बाद पूछताछ के बाद उसे लामता अस्पताल में भर्ती कराया है।

मालगाड़ी चालक की सूझबूझ से बची युवक की जान
बताया जा रहा है कि बुधवार को एक मालगाड़ी बालाघाट से होकर लामता रूट के रास्ते जबलपुर की ओर जा रही थी। उसी दरमियान लामता रेलवे स्टेशन के समीप नशे में धुत एक युवक पटरी पर लेट गया।उधर मालगाड़ी के ड्राइवर के सूझबूझ से शराबी युवक की जान बचा ली। मालगाड़ी चालक ने बताया कि मैने युवक को पटरी के नीचे देखकर, गाड़ी को कंट्रोल करने का प्रयास किया लेकिन इंजन के चले जाने से युवक को चोटे आई है जिसे मेरे द्वारा ट्रेक से हटाकर बाजु में किया गया और गाड़ी को स्टेशन में लाकर खड़ी किया गया। उसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचना देकर मालगाड़ी के गार्ड, स्टेशन में पदस्थ पोटर के साथ उसे, स्टेशन लाया गया, पूछताछ कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
उधर लामता अस्पताल से तहरीर मिलने पर, लामता अस्पताल पहुची पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती युवक से पूछताछ की।पूछताछ करने पर युवक ने कुम्हारी निवासी कमलेश नागेश्वर के रूप में अपना परिचय दिया।जिसके बाद उसके परिजनो को इसकी सूचना दी गई। उधर मामले की सूचना मिलने पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालांकि युवक को याद नहीं है कि वह पटरी पर कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।वही युवक का लामता अस्पताल उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here