नशे सी चढ़ गई गाने पर Ranveer Singh ने शर्ट उतारकर किया डांस, मां के साथ नाचे तो दीपिका ने ऐसे ‘छेड़ा’

0

बॉलीवुड के पॉवर हाउस कहे जाने वाले एक्‍टर रणवीर सिंह का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त धूम मचा रहा है। वीडियो में वह अपनी मां के साथ ‘दिल चोरी साड्डा’ और ‘नशे सी चढ़ गई’ गाने पर जबरदस्‍त डांस कर रहे हैं। वीडियो में उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण भी बैठी नजर आ रही हैं। 

डांस करते करते दीपिका और रणवीर एक दूसरे के साथ मस्तीभरी छेड़छाड़ भी करते दिखे। रणवीर सिंह संडे को अपनी मां अंजू भवनानी को लेकर रेस्ट्रॉन्ट पहुंचे थे। साथ में उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण और उनके मम्मी-पापा भी थे। दरअसल, रणवीर ने अपनी मां के लिए जन्‍मदिन पार्टी रखी थी। डांस करते हुए रणवीर सिंह पहले तो डेनिम शर्ट और ब्लू पैंट और बॉडीकॉन कट स्लीव्स टी-शर्ट पहने नजर आ रहे होते हैं, लेकिन पार्टी में डांस करते-करते वे अपनी शर्ट उतार देते हैं। 

मां की बर्थडे पार्टी में रणवीर फुल-ऑन इंजॉय कर रहे हैं। उनके डांस की शुरुआत पद्मावत फ‍िल्‍म में उनके गाने खली बली से हुई। वीडियो में वह अपनी मां को किस करते भी नजर आए थे। इस वीडियो पर रणवीर के फैंस खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। वीडियो इंस्‍टाग्राम पर कई अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक लाखों व्‍यूज बटोर चुके हैं। 

बता दें कि रणवीर सिंह जल्‍द ही फिल्म ’83’ में कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फ‍िल्‍म में उनकी पत्‍नी दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ‘जयेश भाई जोरदार’ में भी नजर आएंगे। आलिया भट्ट के साथ भी रणवीर सिंह फ‍िल्‍म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। इस फ‍िल्‍म की घोषणा हाल ही में हुई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here