लालबर्रा मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राज्य मार्ग सिवनी पर स्थित पावर हाउस के समीप औल्याकन्हार मार्ग पर स्थित नहर में डूबने से १७-१८ दिसंबर की रात्रि में ग्राम पंचायत औल्याकन्हार निवासी ४२ वर्षीय सतीष बेल की मौत हो गई एवं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औल्याकन्हार निवासी ४२ वर्षीय सतीष बेल १७ दिसंबर को दोपहर करीब ३ बजे घर से लालबर्रा जा रहा हूं कहकर निकला था किन्तु रात करीब १० बजे तक वापस नही आया तो परिजनों ने आसपास पतासाजी की किन्तु कुछ पता नही चला जिसके बाद परिवार के सदस्य सो गये।
१८ दिसंबर की सुबह जब ग्रामीणजन सुबह घुमने निकले तो उन्हे टेकाड़ी जलाशय की नहर माईनर जो औल्याकन्हार होते हुए पांढरवानी-रामजीटोला की ओर आगे जाती है और पावर हाउस सिवनी मार्ग के समीप से गुजरी औल्याकन्हार मार्ग नहर के पानी में डूबा हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसके पास जाकर देखा गया जिसकी शिनाख्त औल्याकन्हार निवासी ४२ वर्षीय सतीष बेल के नाम से पहचान हुई जिसकी जानकारी उनके परिजनों व पुलिस को दी गई।










































