नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि लोग उनके काम के बारे में भी बात करें। नागा ने कहा, “मेरी फिल्मों से ज्यादा लोग मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं। यह बेहद दुख की बात है लेकिन अभी समय ऐसा ही है और कुछ मीडिया सेक्शन भी इसी तरह की रिपोर्ट करना पसंद कर रहे हैं। हर किसी के अपने अलग रास्ते होते हैं। हालांकि, एक एक्टर के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हार्ड वर्क करता रहूं। एक न एक दिन मेरी मेहनत का फल मुझे मिलेगा।” नागा ने बातचीत के दौरान आगे कहा, “मैं इस बारे में पॉजिटिव रहना चाहता हूं। 11 अगस्त के बाद से शायद मेरे लिए चीजें बदल जाएं और मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे पसंद करेंगे। साथ ही वो मेरे काम के बारे में भी बात करना शुरू कर देंगे।” बता दें, नागा चैतन्य पिछले साल अक्टूबर में सामंथा रुथ प्रभु से अलग हुए हैं। तब से उनकी पर्सनल लाइफ चर्चाओं में हैं। दोनों ने कई साल तक डेट करने के बाद अक्टूबर 2017 में ग्रैंड वेडिंग की थी। हाल ही में सामंथा ने नागा से अलग होने के बाद नया घर भी खरीदा है।










































