नारवांजपार में बाघ ने किया जंगली सूअर का शिकार

0

वारासिवनी अंतर्गत ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जो जंगल के पास लगे हुए हैं वहां पर लगातार बाघ की उपस्थिति बनी हुई है ऐसे में ग्रामीणों में दहशत के साथ भारी आक्रोश व्याप्त है। क्योंकि बाघ ग्रामीणों को दिख रहा है तो वही कुछ स्थानों पर वह शिकार भी कर रहा है। इसी कड़ी में 24 दिसंबर की सुबह बाघ के द्वारा ग्राम पंचायत नरोड़ी के नारवांजपार से करियाटोला मार्ग पर जंगली सूअर का शिकार किया गया है। जिसे सुबह ग्रामीणों ने देखा जिसकी खबर पूरे ग्राम में आग की तरह फैल गई और इस खबर के साथ ही पूरे ग्राम में सन्नाटा छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी ग्रामीण जन अपने कार्यों में जुटे हुए थे इसी दौरान नारवांजपार से करिया टोला मार्ग पर स्थित किसानों की खेती में ग्राम के किसान सुबह से आना जाना प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि रोड किनारे थोड़े अंदर में झाड़ी के पास कोई जंगली जानवर मृत अवस्था में पड़ा है जब उसके पास जाकर देखे तो वह जंगली सूअर था जिसकी गर्दन पर गहरे निशान थे। जिससे कथित रूप से बाघ के द्वारा शिकार करने की खबर पूरे ग्राम में फैल गई जिसके साथ ही लोगों में और ज्यादा दहशत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी जिस पर मौके पर वन परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी शिवभान नागेश्वर निगम के अमले के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर उक्त हिंसक प्राणी की पहचान के लिए कैमरे लगाकर ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु लगातार गस्ती की जा रही है। जिसमें संभवत बाघ के द्वारा जंगली सूअर का शिकार करने की बात कही जा रही है विदित हो कि बीते करीब 1 महीने से नांदगांव नगझर बोटेझरी कटंगझरी झलीवाड़ा सहित अन्य ग्रामों में बाघ की उपस्थिति देखी गई है जिसके द्वारा मवेशियों का शिकार भी किया गया है। ऐसे में ग्रामीण दहशत में खेती कार्य तक करने से कतरा रहे थे वही जंगली सूअर का शिकार बाघ के द्वारा नारवांजपार से करिया टोला रोड पर करना मतलब ग्राम के पास में बाघ का आना है। जिससे नरोड़ी सहित आसपास के ग्रामों में लोग डरे हुए हैं और वन विभाग से पिंजरा लगाकर बाघ को बाहर छोड़ने की बात कह रहे हैं।
इनका कहना है
पद्मेश से दूरभाष पर चर्चा में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी शिवभान नागेश्वर ने बताया कि नारवांजपार से करिया टोला रोड पर एक जंगली सूअर का शिकार हुआ है जो बीट क्रमांक 535 में आता है। संभवत बाघ लग रहा है किंतु उक्त हिंसक प्राणी की पहचान के लिए कैमरा लगा दिया गया है और क्षेत्र में लगातार गस्त की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here