नालंदा-सासाराम में दो दिन फायरिंग-बमबाजी, 1 की मौत, पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात

0

बिहार में रामनवमी के बाद से भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबर बिहारशरीफ और सासाराम से है। बिहारशरीफ में बम ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए। कुछ मोहल्लों में फायरिंग भी हुई। इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं सासाराम में धारा 144 लागू है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आज सासाराम आना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बिहारशरीफ में दो समुदायों में झड़प के दूसरे दिन शनिवार की देर शाम फिर स्थिति बिगड़ गई। गगन दीवान मोहल्ले के बाद शहर के बनौलिया, बड़ी सकुनत व पहरपुरा में शरारतीतत्वों ने कई राउंड फायरिग की। गोली लगने से पहरपुरा निवासी गुलशन कुमार व खासगंज निवासी प्रोफेसर शकील अहमद घायल हो गए।इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। डीएम ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहारशरीफ के शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ और सासाराम की घटना पर कहा कि कोई जान-बूझकर इस तरह का काम कर रहा। अधिकारियों को गड़बड़ी करने वालों का पता लगाने को कहा गया है। सरकार अलर्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here