नालियों की नियमित साफ-सफाई करने वार्ड वासियों ने की मांग

0

वारासिवनी नगर के वार्ड नंबर 2 स्थित रिक्शा कॉलोनी मैं गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानिजनो में नगरपालिका के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जिन्होंने नगर पालिका से नियमित साफ-सफाई करवाने की मांग की है।

वार्ड वासियों ने बताया कि साफ सफाई की बहुत बुरी स्थिति है नालियों में कचरा भरा रहता है जिसके कारण पानी निकासी नहीं हो पाती है और मच्छरों का प्रकोप बना रहता है। नगर पालिका से वार्ड वासियों के द्वारा अनेकों बार नियमित साफ-सफाई करने की मांग की गई है। लेकिन नगर पालिका किसी प्रकार से ध्यान नहीं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here