नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी के द्वारा पंचायत क्षेत्र में नाली की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है परन्तु निवासरत लोग नाली में कूड़ा-करकट फेंक रहे है साथ ही किसानों के खेत में रखी खरीफ धान की खराई व रबी सीजन की फसल को आवारा पशु नुकसान पहुंचा रहे है जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम पंचायत पांढरवानी सरपंच अनीस खान के द्वारा पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने एवं किसानों की फसल को आवारा मवेशियों के नुकसान करने से बचाने के लिए कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया गया है जिसमें नाली में कूड़ा-करकट फेंकने व मवेशियों को खुला छोडऩे वाले पशु मालिकों पर पंचायत के द्वारा कार्यवाही की जायेगी। चर्चा में ग्राम पंचायत पांढरवानी सरपंच अनीस खान ने बताया कि पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्रामों की नालियों की साफ-सफाई करवाई जा रही है परन्तु वार्डवासी नाली की सफाई होने के बाद घरों का कचरा नाली में डाल देते है जिससे नाली चोक हो जाती है जिससे पुन: गंदगी हो जाती है इसलिए वार्डवासियों से अपील है कि प्रतिदिन कचरा गाड़ी आती है उसमें कचरा डाले एवं वार्ड को स्वच्छ बनाये रखे साथ ही पीएम आवास निर्माण के हितग्राही भी मटेरियल नाली में न किराये, अगर नाली में मटेरियल गिरा है तो उसे हटा ले ताकि पानी की निकासी अच्छे से हो सके अगर लोग नाली व किसी भी स्थान पर कचरा फेंकते है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। श्री खान ने बताया कि मवेशी मालिक भी अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते है जिनके मवेशी किसानों के खेतों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है और शासन से गार्डडलाईन आई है जिसके अनुसार अगर कोई मवेशी मालिक अपने मवेशियों को सुरक्षित नही रखता है एवं आवारा छोड़ देता है और किसान की फसल को नुकसान पहुंचाता है तो पशु मालिक पर कार्यवाही कर २००० रूपये का चालान वसूल किया जायेगा साथ ही यह भी बताया कि पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है जिसमें बीमारी होने पर गरीब हितग्राही को ५ लाख रूपये तक नि:शुल्क उपचार मिलता है इसलिए पंचायत में ७ दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है और पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणजन कार्यायलीन समय में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाये। श्री खान ने बताया कि मानपुर स्थित मोक्षधाम में मानपुर, लालबर्रा, पनबिहरी के किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसका अंतिम संस्कार किया जाता है और मोक्षधाम की साफ-सफाई व रख-रखाव के लिए समिति बनाई गई है जिनके द्वारा हमसें भी सहयोग मांगा गया है, पंचायत के द्वारा मुनादी करवाई जायेगी कि मोक्षधाम मार्ग व उसके आसपास दुकानदार कचरा न फेंके एवं फेंकते पाये जाने पर उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।










































