निजी चिकित्सा सेवाएं रहेंगी प्रभावित,आई एम ए एसोशिएशन ने किया बंद का आह्वान

0

राजस्थान राज्य के दौसा में एक चिकित्सक द्वारा तनाव में आकर की गई आत्महत्या से आहत होकर आई एम ए एसोशिएशन ने 2 अप्रैल को निजी नर्सिंग होम बंद रखने की घोषणा की है।

आई एम ए के अध्यक्ष डॉ अर्चना शुक्ला एवं सचिव डॉ आशुतोष बांगरे ने पद्मेश न्यूज़ से चर्चा के दौरान बताया कि निजी चिकित्सा क्षैत्रो मे अपनी सेवाएं विषम परिस्थितयो मे भी दे रहे है।

लेकिन वर्तमान मे एक निजी चिकित्स्क स्त्री रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉ अर्चना शर्मा जो कि दौसा ; राजस्थान से थी जिन्होंने आत्महत्या की जिसकी वजह असामाजिक तत्वों से प्रताड़ित होना है।

उनकी आत्महत्या से चिकित्सा जगत को अभूतपूर्ण क्षति हुई तो जिसके तहत जिले के समस्त चिकित्स्कों ने एक दिन का बंद का आह्वान किया है जिस अवधि मे आकस्मिक सेवाएं ही चालू रहेंगी।

बंद के दौरान 2 अप्रैल को शाम को शहर कैंडल मार्च निकाला जाएगा जो जयस्तंभ चौक में समाप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here