नीमच जिले के अठाना में गिरे ओले, सब्जी और तिल्ली फसल को नुकसान

0

जिले में शनिवार को एकाएक मौसम में परिवर्तन हुआ है। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई है। इसके अलावा जिले के अठाना क्षेत्र में वर्षा के साथ ओले भी गिरे है। शनिवार सुबह से ही तेज धूप खिली हुई थी। इसके बाद शाम को आसमान में बादल छा गए। इससे मौमस में ठंडक घुल गई। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो तीन दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे मौसम में परिवर्तन हो रहा है। शनिवार दोपहर बाद एकाएक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई है। हालांकि शहर में बादल छाए रहे है, लेकिन वर्षा नहीं हुई।

बादल छाए रहने से मौमस में ठंडक घुल गई। इससे लोगों को तेज गर्मी व उमस से राहत मिली है। अठाना। नगर एवं क्षेत्र में शनिवार को शाम लगभग पांच बजे अचानक तेज आंधी के साथ झमाझम वर्षा एवं ओलावृष्टि शुरू हो गई। बे-मौसम वर्षा से क्षेत्र में शासकीय व अशासकीय संस्थाओं द्वारा नवनिर्माणाधीन कार्य प्रभावित हुए। किसानों के खेतों पर हरी सब्जियां, तिल्ली फसल को नुकसान हुआ है।

मौसम में घुल गई ठंड़क

लगभग एक घंटा कभी तेज कभी मध्यम झमाझम वर्षा से नगर एवं क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत मिली है। जावद। नगर में शनिवार को दोहपर बाद एकाएक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शाम को वर्षा शुरू हो गई। हालांकि वर्ष ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन वर्षा से मौसम में ठंडक घुल गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। नयागांव। नगर में दोपहर बाद एकाएक आंधी चलने लगी। इससे पूरे नगर में धूल ही धूल हो गई। इसके आलावा आसमान में बादल भी छाए रहे। इससे मौमस में ठंडक घुल गई। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here