ग्राम पंचायत थानेगॉव में गर्रा पंचायत को जोडऩे वाला एपोर्च मार्ग कच्चा है। ग्रामीण इसी मार्ग से अपनी खेती किसानी के लिये आवागमन करते है। जबकि प्रमुख मार्ग प्रधानमंत्री योजना से बन चुका है जो सीधे गर्रा व रामपायली पंचायत को जोड़ता है। मगर जिस एप्रोच मार्ग का निर्माण किये जाने की मांग ग्रामीण कर रहे है उसी मार्ग का इस्तेमाल आने जने के लिये ग्रामीण जन कर रहे है। इस बारे में बकायदा पंचायत को भी सडक़ निर्माण किये जाने की सूचना दे दी गई है।
पंचायत करे एप्रोच मार्ग का निर्माण – लक्ष्मणा उईके
इस संबंध में ग्रामीण लक्ष्मण उईके ने पद्मेश को बताया कि हमने पंचायत को सूचना दे दी है। यह एप्रोच मार्ग है पंचायत को इस सडक़ निर्माण के बारे में ध्यान देना चाहिये। मगर ऐसा नही हो पा रहा है। फिलहाल सूखे दिन है जिससे आवागमन प्रभावित नही हो रहा है मगर जैसे ही बारिश हो जायेगी इस एप्रोच मार्ग से यातायात करना कठिन हो जायेगा। यह मार्ग सीधे थानेगॉव से गर्रा पंचायत को जोड़ता है। हम चाहते है कि इस मार्ग का निर्माण हो।
पानी गिरते है कीचड़ में तब्दील हो जाता है मार्ग – धनराज साखरे
इसी संबंध में पद्मेश से चर्चा करते हुये ग्रामीण धनराज साखरे ने बताया कि हम लोग थानेगॉव से गर्रा एप्रोच मार्ग का निर्माण चाहते है। हम किसानों के खेत इसी मार्ग पर है जब जब पानी गिरता है तो यह कच्चा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है। हम यही चाहते है कि इस मार्ग का निर्माण पीडब्लूडी विभाग कराये या फिर पंचायत कराये।
जिला पंचायत को भेजा गया है प्रस्ताव – टापसिंह बाहेश्वर
पद्मेश को जानकारी देते हुये रोजगार सहायक टापसिंह बाहेश्वर ने बताया कि इस एप्रोच सडक़ का प्रस्ताव जिला पंचायत भेजा गया है। जिसकी स्वीकृति नही मिली है। यह एप्रोच मार्ग दो पंचायत को जोड़ता है। हम लोग प्रयासरत है। हम लोगों को भी पता है कि बरसात में इस एप्रोच मार्ग में कितना कीचड़ होता है।








































