साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन एक महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। अब हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अनाउंसमेंट की है कि नयनतारा और विग्नेश की इस ड्रीम वेडिंग को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इतना ही नहीं नेटफ्लिक्स ने दोनों के प्री-वेडिंग फोटोशूट की अनसीन फोटोज भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। नयनतारा और विग्नेश ने 9 जून 2022 को चेन्नई के महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में सीक्रेट सेरेमनी में शादी की थी। इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स, शाहरुख खान, एआर रहमान, सूर्या और रजनीकांत समेत कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हुए थे। जिसकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।










































