नेशनल हाईवे के गड्ढों को देखकर भड़के मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री

0

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल इंदौर हरदा नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। नेशनल हाईवे की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे देखकर वह नाराज हो गए।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक जायसवाल को फोन लगाया। सड़क पर गड्ढों की जानकारी देते हुए,तुरंत मरम्मत कराने के लिए कहा।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि गड्ढों के कारण यहां पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। नेशनल हाईवे सड़क मरम्मत के कार्य में लगातार लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा मेरा इस मार्ग से लगातार आना जाना होता है। आम लोग भी यहां से गुजरते हैं। खराब सड़कों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठाना पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here