सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में नेहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा रोहनप्रीत के नाम का टैटू बनवाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में नेहा बेहद एक्साइटेड दिख रही हैं, ये उनका पहला टैटू है। इस वीडियो में आगे दिख रहा है कि नेहा को रिसीव करने रोहनप्रीत पहुंचे तो नेहा ने अपने हाथ पर रोहनप्रीत के नाम का टैटू दिखाकर उन्हें सरप्राइज कर दिया। जिसे देखकर रोहनप्रीत खुश हो जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, ”मेरा पहला टैटू, मेरे पहले प्यार के लिए।” बता दें, नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर 2020 को शादी की थी। नेहा के फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आया फैंस नेहा की खूब तारीफ कर रहे है। एक फैन ने लिखा – ‘सच्चा प्यार’ देखें वीडियो…










































