नॉर्थ ईस्ट के बाद भाजपा का टारगेट साउथ की सीटें:इन राज्यों में लोकसभा की 129 सीटें, जीतने की कोशिश में लगी पार्टी

0

नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में हाल ही में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों से BJP में उत्साह है। अब पार्टी की नजर दक्षिण भारत के राज्यों पर है। BJP को लगता है कि पार्टी इन राज्यों में लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। दक्षिण के राज्यों में लोकसभा की 129 सीटें हैं। अभी इनमें से BJP के पास केवल 29 सीटें ही हैं। इनमें भी 25 सीटें अकेले कर्नाटक से है। इसलिए BJP की नजर अब दक्षिणी राज्यों की 129 संसदीय सीटों में अधिक से अधिक सेंध लगाने पर टिकी है। नॉर्थ ईस्ट में मिली जीत और दक्षिण भारत के राज्यों में 2019 और 2024 के बीच आए राजनीतिक बदलाव से BJP उत्साहित है। BJP बीजेपी की नजर इस बार दक्षिण में सिर्फ कर्नाटक और तेलंगाना पर ही नहीं है। पार्टी की योजना में तमिलनाडु भी शामिल है।

विधानसभा चुनाव से मिल जाएगा संकेत
2024 लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों भी होने हैं। BJP शासित कर्नाटक और भारत राष्ट्र समिति (BRS) शासित तेलंगाना में इस साल के अंत में जो विधानसभा चुनाव होंगे। इन चुनावों से इस बात का संकेत मिल जाएगा कि दक्षिण में BJP के लिए माहौल अनूकूल है या नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केरल में BJP की जीत का भरोसा है। तेलंगाना में BJP हाल के दो-तीन विधानसभा उपुचनावों में जीती है।

2020 के हैदराबाद नगम निगम के चुनाव में भी BJP ने अच्छा प्रदर्शन किया। इससे 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP टक्कर देने की स्थिति में आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here