नॉर्थ-ईस्ट में भाजपा सरकार:त्रिपुरा-नगालैंड में बहुमत मिला; मेघालय में BJP-NPP फिर साथ आए, चुनाव से पहले तोड़ा था गठबंधन

0

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। वहीं, मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में अभी 26 सीटें आई हैं।

चुनाव से पहले भाजपा से गठबंधन तोड़ने वाली NPP का एक बार फिर भाजपा से गठबंधन हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए मदद मांगी है। कॉनराड संगमा ने भी ट्वीट करके भाजपा से मिले समर्थन की पुष्टि की है। उन्होंने भाजपा को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- हम मेघालय की सेवा के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

नॉर्थ-ईस्ट में जीत पर मोदी बोले- कुछ कट्‌टर कहते हैं मर जा मोदी, जनता कह रही मत जा मोदी
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गुरुवार रात PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कहा- हमारी जीत से घबराए कुछ कट्‌टर विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी। PM ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा नॉर्थ-ईस्ट के रिजल्ट के बाद TV पर EVM को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here