टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में नोइका का पर्दाफाश होने वाला है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के इस शो में नोइना मिहिर को पाने के लिए एक बहुत बड़ा खेल खेल रही है। नोइना से सबसे झूठ बोला है कि उसे कैंसर है और उसकी आखिरी इच्छा मिहिर से शादी करना है। तुलसी भी उसकी ये बात मान लेती है लेकिन अब तुलसी ही नोइका को घर से बाहर निकालने वाली है। बीते कुछ एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि तुलसी गायब है और नोइना का एक राजदार भी आ गया है, जिसका मुंह बंद करवाने के लिए वह पैसे दे चुकी है, लेकिन इसके बाद भी ड्रामा होगा। नोइना का कच्चा चिट्ठा खोलेगी तुलसी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का नया ड्रामा सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे तुलसी नोइना को शांतिनिकेतन के बाहर फेंकने वाली है। शो में दिखाया जा रहा है कि तुलसी की गैर-मौजूदगी में ही मिहिर और नोइना की शादी को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन सभी को तुलसी की टेंशन है और नोइना चाहती है कि तुलसी के आने से पहले ही उसकी और मिहिर की शादी हो जाए। दोनों की वरमाला हो जाएगी लेकिन जैसे ही रस्में आगे बढ़ेंगी तो वहां पर तुलसी आ जाएगी। तुलसी आते ही सीधा नोइना से पूछेगी कि तुम्हें कौन सी बीमारी है? ये सवाल सुनकर पहले तो नोइना हैरान रह जाएगी और फिर नोइना भड़कते हुए कहती है कि तुलसी ड्रामे कर रही है और उसकी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का मजाक उड़ा रही है










































